मेरठ। हस्तिनापुर थाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक उज्जवल शर्मा की हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी सौरव को गोली लगी है, जो घायल है और उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया गया है।
उज्जवल शर्मा (20 वर्ष) पुत्र सुभाष शर्मा निवासी ग्राम गणेशपुर की मनोहरपुर पुलिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की मां बबली की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त सौरव पुत्र ऋषिपाल व जोगेन्द्र उर्फ लाखन सिंह को रानी नगला मोड़ से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान सौरव ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें उसे पैर में गोली लगी। पूछताछ में पता चला कि मृतक की मां ने सौरव को 80 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसके लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। घटना का अंजाम जोगेन्द्र के घर पर हुआ जहां पैसे को लेकर विवाद हुआ और उज्जवल की गोली मारकर हत्या की गई। हत्या में प्रयुक्त तमंचा, बाइक और खून लगे कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।











Discussion about this post