Sunday, April 12, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, एक युग का अंत

धर्मेंद्र का जाना, हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है। यह दुखद और आंख नम कर देने वाला ही है कि सोमवार को ही उनकी अगली फिल्‍म 'इक्‍कीस' का मोशन पोस्‍टर रिलीज हुआ है।

admin by admin
November 24, 2025
in देश
नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, एक युग का अंत
0
SHARES
350
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

देश। बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार, 24 नवंबर को उनका निधन हो गया। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने जुहू वाले अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनकी सेहत काफी समय से खराब थी। परिवार के कहने पर उन्हें 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। तब से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। पूरा देओल परिवार और सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल और यहां तक ​​कि अमिताभ बच्चन भी आंखों में आंसू लिए मौजूद थे। खबर है कि धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी।

धर्मेंद्र का जाना, हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है। यह दुखद और आंख नम कर देने वाला ही है कि सोमवार को ही उनकी अगली फिल्‍म ‘इक्‍कीस’ का मोशन पोस्‍टर रिलीज हुआ है। पिछले करीब एक महीने से धर्मेंद्र को सांस लेने सम्बंधी समस्या हो रही थी, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। वहां हालत नाजुक होने के बाद उन्‍हें ICU में भर्ती किया गया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी धर्मेंद्र उम्र और बीमारी के आगे जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को एक गहरा धक्का लगा है।

हेमा मालिनी और ईशा देओल पहुंचीं-
हेमा मालिनी, ईशा देओल और परिवार के तमाम सदस्यों के अलावा एक्टर के सभी करीबी और अपने पवनहंस श्मशान घाट पर नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन भी अपने जिगरी यार को आखिरी विदाई देने के लिए विले पार्ले पवनहंस पहुंचे। दुखद ये है कि एक्टर ने अपना 90वां जन्मदिन मनाने से ठीक 14 दिन पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

सांस लेने की तकलीफ के बाद कराया गया था हॉस्पिटलाइज-
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए जाने से पहले खबर थी कि धर्मेंद्र दो दिनों तक वैंटिलेटर पर थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 10 नवंबर को हॉस्पिटलाइज कराया गया था। बता दें कि पिछली बार उन्हें 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक तरफ जहां खबर आई थी कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ की वजह से एडमिट किया गया था। वहीं उनके करीबी सूत्रों ने बताया था कि उन्हें नॉर्मल रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

बताया गया था- क्यों हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती-
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था, ‘रूटीन चेकअप होने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। चूंकि वह 89 वर्ष के हैं, इस उम्र में रोजाना ट्रैवल थका देने वाला हो सकता है। इसलिए, उन्होंने रोज-रोज आने-जाने के बजाय खुद अस्पताल में रहकर सभी टेस्ट एक साथ करवाने का फैसला किया थै।’ बताया ये भी गया था कि उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल इस समय अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन इसके साथ अपने पिता के हेल्थ पर कड़ी नजर रख रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट्स का अपडेट ले रहे हैं।’

8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे एक्टर-
बता दें कि जल्द ही एक्टर 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे और ये बर्थडे सेलिब्रेशन अधूरा ही रह गया। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को ब्रिटिश भारत के पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव नसराली में हुआ था।धर्मेंद्र का असली नाम ‘केवल कृष्ण देओल’ है जिन्हें फिल्मी दुनिया में धर्मेंद्र के नाम से जाना जाता रहा है। उनका जन्म एक पंजाबी जाट परिवार केवल कृष्ण और सतवंत कौर के घर में हुआ था। धर्मेंद्र का पैतृक गांव लुधियाना के पखोवाल तहसील रायकोट के पास डांगों है।

साहनेवाल गांव में बिताया बचपन, पिता थे उसी स्कूल के प्रिंसिपल-
एक्टर ने अपनी शुरुआती जीवन साहनेवाल गांव में बिताया और लुधियाना के लालटन कलां में सरकारी सीनियर मिडल स्कूल में पढ़ाई की। वहीं उनके पिता गांव के स्कूल के प्रिंसिपल थे।

19 साल के धर्मेंद्र ने की थी प्रकाश कौर से शादी-
धर्मेंद्र की पहली शादी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले 1954 में 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल और दो बेटियां, विजेता और अजीता हैं।

धर्मेंद्र की लाइफ में हेमा मालिनी आईं-
फिल्मों में एंट्री के बाद धर्मेंद्र की लाइफ में हेमा मालिनी आईं और उन्होंने उनसे शादी की। उस समय इस शादी को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। इस शादी को लेकर खबर आई कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इसके लिए इस्लाम धर्म अपनाया। हालांकि, एक राजनीतिक अभियान के दौरान जब ये अफवाहें जोरों पर फैलने लगीं तो धर्मेंद्र ने दावा किया कि वह हिंदू बने रहे और उनका परिवार आर्य समाजी है। उन्होंने और हेमा मालिनी ने 1970 के दशक में ‘शोले’ सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। हेमा मालिनी से उन्हें दो बेटियां हैं, ईशा देओलऔर अहाना देओल।

‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से धर्मेंद्र का डेब्यू-
बता दें कि सुपरस्टार धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया था। उन्होंने पहली बार 1960 के दशक के बीच ‘आई मिलन की बेला’ , ‘फूल और पत्थर’ और ‘आए दिन बहार के’ जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रियता हासिल की।हिंदी फिल्मों में उनकी कई ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के लिए उन्हें भारत का ‘ही-मैन’ करार दिया गया। हालांकि, उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली थी साल 1966 में आई फिल्म’फूल और पत्थर’ से। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में धर्मेन्द्र मीना कुमारी के साथ नजर आए थे। धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई शानदार और यादगार फिल्में कीं जिसमें ‘आया सावन झूम के’, ‘जीवन मृत्यु’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘सीता और गीता’, ‘राजा जानी’, ‘यादों की बारात’, ‘शोले’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘चरस’, ‘धरम वीर’, ‘गुलामी’, ‘हुकूमत’, ‘आंखें’ , ‘शिकार’, ‘बंदिनी’ , ‘हकीकत’ , ‘अनुपमा’ ,’ ममता’ , ‘मझली दीदी’ , ‘सत्यकाम’ , ‘नया जमाना’ , ‘समाधि’ , ‘रेशम की डोरी’ , ‘चुपके चुपके’, ‘दिल्लगी’ , ‘द बर्निंग ट्रेन’ , ‘दो दिशाएं’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

धर्मेन्द्र ने 300 से अधिक फिल्मों में किया काम-
धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे हैंडसम और सफल फिल्म स्टार्स में से एक माना जाता है। उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ नाम भी दिया गया है। करीब 6 दशकों से अधिक के सिनेमाई करियर के साथ उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र के नाम हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1987 में एक ही वर्ष में सात लगातार हिट और नौ सफल फिल्में दीं।

हाल के समय में भी की कई फिल्में-
1990 के दशक के अंत में, वह कई सफल फिल्मों में कैरक्टर रोल में दिखाई दिए , जैसे ‘प्यार किया तो डरना क्या’ , ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ , ‘अपने’ , ‘जॉनी गद्दार’ , ‘यमला पगला दीवाना’ , ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसी फिल्में शामिल हैं। धर्मेंद्र अब शरीर से भले हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी फिल्में, उनके किस्से, उनकी यादें हमेशा-हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर: करंट से गई मजदूर की जान, मुआवजे को लेकर हंगामा; ठेकेदार सहित दो घायल

Next Post

बॉलीवुड के ही-मैन कहलाए, वीरू के किरदार में अमर हो गए, देखे छह दशक का शानदार सफर

Next Post
बॉलीवुड के ही-मैन कहलाए, वीरू के किरदार में अमर हो गए, देखे छह दशक का शानदार सफर

बॉलीवुड के ही-मैन कहलाए, वीरू के किरदार में अमर हो गए, देखे छह दशक का शानदार सफर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुज़फ्फरनगर में एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक

मुज़फ्फरनगर में एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक

6 months ago
मुजफ्फरनगर: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को सजा, पीड़िता को सात साल बाद मिला न्याय

मुजफ्फरनगर: 12 साल की बच्ची से रेप मामले में पति-पत्नी को उम्रकैद, पीड़िता को मिलेगा 1 लाख रुपये मुआवजा

10 months ago
शामली में यमुना नहर में बहती मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

शामली में यमुना नहर में बहती मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

1 year ago
दूध पीते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सेहत पर पड़ सकता है भारी

दूध पीते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सेहत पर पड़ सकता है भारी

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In