बागपत। दिल्ली – सहारनपुर नेशनल हाईवे पर फिर से भैंसा बुग्गी दौड़ करा दी गई। इस दौरान भैंसा बुग्गी दौड़ के आयोजक और उसमे शामिल बाइक सवार युवा काफी देर तक हुड़दंग मचाते रहे। इससे नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह पाली गांव में भैंसा बुग्गी दौड़ का आयोजन किया गया, इसमे बागपत शहर के अलावा आसपास के गांवों के युवाओं ने अपनी भैंसा बुग्गी लेकर प्रतिभाग किया। भैंसा बुग्गी दौड़ पाली से काठा गांव तक कराई गई। दौड़ शुरू होने के बाद काफी संख्या में युवा बाइकों पर सवार होकर वीडियो बनाने लगे। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।
इसके चलते नेशनल हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे पर हुई भैंसा बुग्गी दौड़ की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आयोजकों का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post