नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दोनों ही कक्षाओं में लड़िकयों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा। 10वीं में 99.79% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम और 12वीं 99.60% के साथ विजयवाड़ा पहले स्थान पर है।
सीबीएसई ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों – cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% बच्चे पास हुए हैं।
पिछले वर्ष कक्षा 10वीं में 93.60 फीसदी बच्चे पास हुए और इस वर्ष 93.66% पास हुए। इस प्रकार कक्षा 10वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में पिछले वर्ष की तुलना में 0.06% की वृद्धि देखी गई। वहीं, कक्षा 12वीं का परिणाम पिछले वर्ष 87.98% रहा था, जोकि इस बार 0.41% की वृद्धि के साथ इस बार 88.39% दर्ज हुआ है।
कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से अधिक दर्ज हुआ है। कक्षा 10वीं में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95 दर्ज हुआ और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.63% रहा। इस प्रकार लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 2.37% अधिक रहा।
कक्षा 12वीं में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.64% रहा, जोकि लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 5.94% अधिक है। वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.70% रहा।
क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो कक्षा 10वीं में 99.79% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम सबसे टॉप पर रहा। इसके बाद, विजयवाडा 99.79% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, तीसरे स्थान पर 98.90% के साथ बेंगलुरू है।
12वीं में 99.60% के साथ विजयवाड़ा पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर 99.32% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम रहा। वहीं, 97.39% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ चेन्नई ने तीसरा स्थान सुरक्षित किया।
संस्थान-वार उत्तीर्ण प्रतिशत की सूची में दोनों कक्षाओं में जवाहर नवोदय विद्यालय टॉप पर है। यहां का परिणाम केंद्रीय विद्यालयों की तुलना में बेहतर रहा।











Discussion about this post