मुजफ्फरनगर। पत्नी से लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रहे एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़ित सुमित सैनी ने दो दिन पहले जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की गुहार लगाई थी। फिलहाल वह जिला अस्पताल के मेडिकल बोर्ड में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना बुधवार देर रात की है जब गांधीनगर निवासी सुमित सैनी पुत्र रामकुमार सैनी अपने कमरे में बेसुध पड़ा मिला। जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पेट साफ कर पानी पिलाकर उल्टी करवाई, लेकिन रात से अब तक युवक को होश नहीं आया है।
सुमित की मां ममता सैनी ने बताया कि सुमित की पत्नी पिंकी के मोबाइल पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों की खबरें मिली थीं, जिसे देखकर सुमित मानसिक रूप से विचलित हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और कुछ देर बाद बेसुध मिला।
परिजनों ने बताया कि सुमित और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिस वजह से सुमित को परिवार से बेदखल कर दिया गया था और वह अलग रह रहा था।
गंभीर आरोप
- पत्नी के विवाह पूर्व प्रेम संबंधों का खुलासा
- शादी के बाद भी बाहरी युवक से मिलना-जुलना
- मारपीट कर मायके चली गई, तीन लाख रुपये और जेवर ले गई
- पंचायत में सुमित को अपमानित किया गया
- गुंडों से पिटवाने की धमकी, झूठे दहेज के आरोप
पीड़ित युवक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक बैनर के साथ पहुंचा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी की तस्वीर लगाकर राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग की थी। उसने वहां मौजूद अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसे सिर्फ समझाकर घर भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।










Discussion about this post