लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई “राहवीर योजना” उत्तर प्रदेश में लागू कर दी गई है, जिसके तहत दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को “गोल्डन ऑवर” में अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपये का इनाम मिलेगा। इस योजना के तहत सरकार सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को इनाम देगी। यह योजना लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में लागू की गई है। योजना के तहत, अगर कोई नागरिक घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन ऑवर’ या दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाता है तो उसे 25 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यदि कोई नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन-ऑवर” (पहले 1 घंटे) के भीतर अस्पताल पहुंचाता है और घायल की जान बच जाती है, तो उस मददगार को 25,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह पुरस्कार राशि पहले 5,000 थी, जिसे अब बढ़ाकर 25,000 कर दिया गया है। घायल को सीधे अस्पताल पहुंचाने पर अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी जाएगी और इसकी एक प्रति उस नागरिक को भी सौंपी जाएगी। पुलिस कलेक्टर को भी इस संबंध में पत्र लिखेगी और इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा मददगार के बैंक खाते में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी।











Discussion about this post