लाहौर । 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक है। इस दौरान मिलर ने 149.25 की स्ट्राइक रेट से 10 चौके और चार छक्के लगाए। इसके साथ ही वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच गई।
बुधवार को लाहौर में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार शतक लगाया। हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक है। उन्होंने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 77 गेंदों में शतक बनाया था।
मिलर को शतक के लिए आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे। उन्होंने शानदार शॉट खेला और दो रन के लिए दौड़ पड़े। इसके साथ ही उन्होंने अपना शतक पूरा किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके बावजूद उन्होंने अपने शतक का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। अब तक खेले गए 11 सेमीफाइनल मैचों में उसने सिर्फ एक मैच जीता है जबकि नौ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच टाई रहा। इस मामले में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसने 13 सेमीफाइनल मैचों में से आठ में हार का सामना किया है।
दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के शतकों की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाए। चैंपियंस ट्रॉफी की पहली पारी में यह सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में दक्षिण अफ्रीका निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 312 रन ही बना सका। न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सेंटनर ने तीन विकेट लिए जबकि मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र को एक-एक विकेट मिला।











Discussion about this post