मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिंदू महासंघ एवं शिवसेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों व जनपद के कुछ मदरसों में बने तहखानों की जांच की मांग उठाई।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सैनी तथा शिवसेना के प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के मद्देनज़र ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
नेताओं ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि भारत में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया तेज की जाए। साथ ही जनपद के उन मदरसों की जांच कराई जाए, जिनमें तहखाने बनाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। संगठनों का कहना है कि चरथावल रोड स्थित एक मदरसे की भूमि व निर्माण को लेकर भी जांच आवश्यक है।
शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी तथा विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बागेश अग्रवाल ने मांग की कि जो भी निर्माण या गतिविधियाँ नियमानुसार नहीं हैं, उनकी प्रशासनिक स्तर पर निष्पक्ष जांच हो।
ज्ञापन देने के दौरान प्रमुख रूप से राधेश्याम विश्वकर्मा, संदीप मित्तल, राजेश कश्यप, अमरीश त्यागी, सुशीला, बसंत कश्यप, वीरेंद्र त्यागी, राजू सैनी, आशीष शर्मा, भोला बालियां, मनोहर चौधरी, डॉ. नवनीत कुमार, सचिन कपूर, जोगी, प्रदीप कोरी, गोपी वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।










Discussion about this post