रोहाना। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रोहाना कलां मिनी टोल पर मारपीट का मामला सामने आया है। टोल न चुकाने पर कार सवार तीन लोगों ने टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर फेंक दिया। कर्मचारी के साथ मारपीट की, जिसे अन्य कर्मचारियों ने बचाया। इसके बाद आरोपी बिना टोल चुकाए ही भाग गए।
दोपहर के समय तीन कारों में सवार होकर लगभग दस लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। उन्होंने टोल कर्मचारी से टोल का बेरियर हटाने के लिए कहा। कर्मचारी ने टोल का भुगतान करने को कहा तो वह नाराज हो गए। इसके बाद कारों से लगभग दस लोग उतरे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए टोल का बेरियर तोड़ कर फेंक दिया। कर्मचारी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख कर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो हमलावर गाड़ी चढ़ा कर मार देने की धमकी देने लगे। कर्मचारियों ने हमलावरों से टोल कर्मचारी को बचाया। इसके बाद कार सवार लोग फरार हो गए।
टोल कर्मचारियों ने घटना के बारे में रोहाना पुलिस चौकी व डायल 112 पर जानकारी दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना के बारे में टोल कर्मचारी रविंद्र पाल ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि कर्मचारी का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कराई जा रही है।










Discussion about this post