Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

CISF कार्मिकों को मिलेगा 3% ब्याज दर पर लोन, 100 करोड़ से लाभांवित होंगे 1.6 लाख बल सदस्य

ऑनलाइन वेलफेयर पोर्टल की शुरूआत 1 सितंबर, 2025 से होगी। इसके तहत ऋण, छात्रवृत्ति और अन्य कल्याणकारी लाभों के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए जाएंगे।

admin by admin
August 31, 2025
in देश, नई दिल्ली
CISF कार्मिकों को मिलेगा 3% ब्याज दर पर लोन, 100 करोड़ से लाभांवित होंगे 1.6 लाख बल सदस्य
0
SHARES
81
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सीआईएसएफ की प्रमुख कल्याणकारी पहलों से 1.6 लाख बल सदस्य लाभान्वित होंगे। ऑनलाइन वेलफेयर पोर्टल की शुरूआत 1 सितंबर, 2025 से होगी। इसके तहत ऋण, छात्रवृत्ति और अन्य कल्याणकारी लाभों के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए जाएंगे। अपने कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े कदम के रूप में, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपने बल सदस्यो के लिए अनेक पहल शुरू की हैं। इनमें कम ब्याज दर वाले ऋण, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति के अवसरों में वृद्धि, चिकित्सा उपचार के लिए बेहतर सहायता, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अधिक लाभ, इकाई स्तर के कार्यक्रमों के लिए धन का प्रावधान आदि शामिल हैं।

इन नई पहलों के माध्यम से सेवाओं का तेज और अधिक पारदर्शी वितरण सुनिश्चित होगा। कार्मिकों को वित्तीय समस्याएं कम होंगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि ये लाभ बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के अधिकतम कर्मियों को प्राप्त होंगे, क्योंकि ये समायोजन आंतरिक निधि पुनर्गठन के माध्यम से किए गए हैं। सैनिक सम्मेलनों के दौरान बल सदस्यों के साथ विस्तृत परामर्श के बाद ये उपाय तैयार किए गए हैं।

व्यक्तिगत ऋणों पर ब्याज दरें, जो पहले 6% तक थीं, अब सभी श्रेणियों में आधी, अर्थात 3% कर दी गई हैं। चिकित्सा उपचार ऋणों पर केवल 2% ब्याज लगेगा। गृह ऋण, विवाह आदि जैसे मामलों में ऋण राशि जो पहले 3 लाख रुपये थी, उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है, जबकि पुनर्भुगतान अवधि को पहले के 3 वर्षों से बढ़ाकर अब 5 वर्ष कर दिया गया है। आयुष्मान सीएपीएफ और सीजीएचएस जैसी योजनाओं के तहत भुगतान नहीं हुए चिकित्सा बिलों पर जेब से होने वाले खर्च की पूरी प्रतिपूर्ति केन्द्रीय कल्याण कोष से की जाएगी। पहले इसकी सीमा बिल के 10% और अधिकतम 50,000 रुपये तक थी। अब चिकित्सा आधार पर अतिरिक्त साधारण अवकाश के दौरान भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

डीजी छात्रवृत्ति योजना में भी सुधार किया गया है। अब इसका विस्तार सीआईएसएफ कर्मियों के बच्चों जो (10+2 में अध्ययनरत) हैं, के एक बड़े समूह को लाभान्वित करने के लिए किया गया है। पहले केवल 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 150 छात्रों को ही छात्रवृत्ति प्रदान की जाती थी। अब 80% से अधिक अंक लाने वाले सभी सीआईएसएफ कर्मियों के बच्चे 20,000 रुपये की छात्रवृत्ति के पात्र होंगे। 90% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को 25,000 रुपये प्रदान किये जायेंगे। लाभार्थियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी। इसके अतिरिक्त शहीदों के बच्चों के लिए कक्षा 01 से पीजी तक छात्रवृत्ति राशि भी पहले के 6,000 रुपये-18,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये-20,000 रुपये कर दी गई है। इसमें भी लाभार्थियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी।

सेवानिवृत्त कर्मियों को अब जोखिम बचत लाभ के रूप में 1.25 लाख रुपये एकमुश्त मिलेंगे। पहले उन्हें केवल लगभग 75,000 रुपये से 80,000 रुपये एकमुश्त मिलते थे। एक्स ग्रेसिया अंतिम संस्कार व्यय भी 25,000 रुपये से बढ़ाकर 35,000 रुपये कर दिया गया है। यूनिट स्तर के खर्चों के लिए, जलपान दरों में वृद्धि की गई है। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, सीआईएसएफ स्थापना दिवस, सैनिक सम्मेलन और सेवानिवृत्त कर्मियों की विदाई जैसे अवसरों पर अब यूनिट में उपस्थित सभी कर्मियों को प्रति व्यक्ति 50 रुपये की दर से जलपान उपलब्ध कराया जाएगा। सीआईएसएफ स्थापना दिवस परेड और गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वालों के लिए विशेष आहार भत्ता 60 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रतिदिन किया गया है।

1 सितंबर, 2025 से, सीआईएसएफ तेज, पारदर्शी और आसानी से सुलभ कल्याण सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समर्पित ऑनलाइन वेलफेयर पोर्टल की शुरूआत करेगा। बल के सदस्य इस पोर्टल के माध्यम से ऋण, छात्रवृत्ति, चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि के लिए सीधे आवेदन कर सकेंगे। यह पोर्टल वित्तीय कल्याण अनुरोधों को प्रोसेस करने की मौजूदा मैनुअल प्रणाली की जगह लेगा। सीआईएसएफ मुख्यालय द्वारा विकसित एक विशेष सॉफ्टवेयर अंशदायी कल्याण निधि का प्रबंधन करेगा, जो ऑनलाइन आवेदन के 15 दिनों के भीतर इलेक्ट्रॉनिक निकासी और आवेदक के खाते में भुगतान का सीधा हस्तांतरण सुनिश्चित करेगा।

ऋणों के लिए प्राथमिकता व्यवस्थित रूप से निर्धारित की जाएगी, जिसमें चिकित्सा उपचार सबसे ऊपर होगा, उसके बाद विवाह, शिक्षा, आवास और अन्य ज़रूरतें होंगी। कुल कल्याण निधि का लगभग 80%, जो 100 करोड़ रुपये से अधिक है, कार्मिकों की कल्याण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अलग रखा जाएगा। यह पहल बल के पहले के डिजिटल सुधारों पर आधारित है। पेंशन प्रक्रिया को पहले ही ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे सेवानिवृत्ति की तिथि पर पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी किए जा रहे हैं और अधिकांश बकाया राशि का तुरंत भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा, ई-सेवा पुस्तिका शुरू की गई है, जिससे कार्मिक अपने रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे, त्रुटियों को सही करवा सकेंगे और यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि उनके सेवा विवरण समय पर अपडेट हों—जिससे उन्हें बिना किसी देरी के वे सभी लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी जिनके वे हकदार हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

बरसाना धाम में राधा अष्टमी का जश्न ऐतिहासिक भव्यता, आस्था और रंगों की छटा के साथ मनाया !

Next Post

यूपी: पुलिस विभाग में आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तीन जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल

Next Post
यूपी: पुलिस विभाग में आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तीन जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल

यूपी: पुलिस विभाग में आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तीन जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर : नाबालिग छात्रा के साथ रेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुजफ्फरनगर : नाबालिग छात्रा के साथ रेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

10 months ago
मुज़फ्फरनगर: एसडीएम अपूर्वा यादव का कड़ा रुख: बुढ़ाना में SIR जांच में लापरवाही पर 3 BLO को भेजा नोटिस

मुज़फ्फरनगर: एसडीएम अपूर्वा यादव का कड़ा रुख: बुढ़ाना में SIR जांच में लापरवाही पर 3 BLO को भेजा नोटिस

5 months ago
मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: किन्नर मुस्कान की हत्या के मामले में भाई-भाभी गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोप में 2 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: किन्नर मुस्कान की हत्या के मामले में भाई-भाभी गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोप में 2 गिरफ्तार

10 months ago
शामली: टेंपो चालक से मारपीट, जातिसूचक गालियों का किया प्रयोग, आरोपी गिरफ्तार

शामली: टेंपो चालक से मारपीट, जातिसूचक गालियों का किया प्रयोग, आरोपी गिरफ्तार

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In