मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेरठ को प्रदेश की पहली न्यू टाउनशिप परियोजना की सौगात दी। उन्होंने इस आधुनिक योजना की आधारशिला रखते हुए इसे “नए मेरठ की शुरुआत” बताया। सीएम योगी ने कहा कि यह टाउनशिप परियोजना मेरठ के नागरिकों को सस्ते आवास, औद्योगिक अवसर और व्यावसायिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “आज मेरठ में न्यू टाउनशिप की नींव रखी गई है और अब नए मेरठ की तस्वीर जल्द ही सभी के सामने होगी। यह योजना नागरिकों को आधुनिक और सस्ती जीवनशैली के साथ रोजगार व व्यापार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।”
टाउनशिप में आवासीय, औद्योगिक और कमर्शियल ज़ोन को एक ही स्थान पर विकसित किया जाएगा, जिससे लोगों को अलग-अलग स्थानों पर जाने की ज़रूरत नहीं होगी। यह परियोजना मेरठ के स्मार्ट सिटी विज़न को भी मजबूत करेगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ को विकास का प्रमुख केंद्र बनाएगी।
कार्यक्रम में भारी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। शहरवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मेरठ के सुनहरे भविष्य की ओर बड़ा कदम बताया।











Discussion about this post