बरेली। यूपी के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ब्यूटी पार्लर में अपने आशिक संग रंगरेलियां मना रही थी। तभी एक महिला ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो प्रेमी-प्रेमिका ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही सोने की चेन भी छीन ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक ब्यूटी पार्लर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने पार्लर संचालिका और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी सोने की चेन भी चोरी हो गई। अलीगंज रोड निवासी सीमा देवी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह सुबह लगभग 11 बजे बालों का रंग कराने ब्यूटी पार्लर पहुंचीं थी। दरवाजा खोलते ही उन्होंने देखा कि एक युवती, जो खुद को पार्लर संचालिका बताती है, एक युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थी।
सीमा देवी के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो युवती और युवक ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी सोने की चेन गिर गई, जो मिली नहीं है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि संचालिका ने पहले अपना नाम हिंदू बताई थी, लेकिन बाद में उसकी वास्तविक पहचान दूसरे समुदाय से संबंधित होना सामने आया। साथ ही पार्लर के बाहर कोई नामपट्ट या बोर्ड नहीं लगा है, जिससे ग्राहकों को भ्रमित किया जाता है। कोतवाली पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, ब्यूटी पार्लर संचालिका ने भी महिला ग्राहक और उसके पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है।











Discussion about this post