लखनऊ। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता की, जहाँ कई प्रमुख नेताओं ने सपा की सदस्यता ली और पार्टी जॉइन करने की घोषणा की।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे बड़ी खबर आई बहुजन समाज पार्टी से, जहाँ से विद्यासागर ने सपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता चौधरी अमर सिंह भी आज सपा के साथ खड़े दिखाई दिए।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने विपक्ष को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि लगातार अलग-अलग दलों से नेता
समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2025 का चुनाव जनता के लिए निर्णायक होगा और उस मौके पर सपा एक सबसे मजबूत विकल्प बनकर सामने आएगी।










Discussion about this post