झिंझाना। साइबर ठगों ने पीएनबी दिल्ली हेड ऑफिस के नाम से फोन कर रिटायर अध्यापक ओमप्रकाश शर्मा को लिंक भेजकर उनके खाते से 8.48 लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साइबर टीम मामले की जांच में जुट गई है।
कस्बे के मेरठ-करनाल रोड स्थित ईदगाह के निकट निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक ओमप्रकाश शर्मा को गत दिवस साइबर ठगों ने दिल्ली से पंजाब नेशनल बैंक के हेड ऑफिस से अधिकारी बनकर कॉल की। जिसने उनसे नेट बैंकिंग के लिए उनके खाते की डिटेल मांगी, लेकिन उन्होंने डिटेल देने से मना कर दिया। मगर इसके बाद अध्यापक के नंबर पर एक लिंक भेजा गया। अध्यापक ने लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक में डिटेल भर दी। उसके बाद ठगों ने आठ बार में आठ लाख 48 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए। अध्यापक पर रुपये काटने के एसएमएस आते रहे, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए। खाता खाली होने की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।











Discussion about this post