मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना के ग्राम चंधेड़ी में दो दिन पूर्व हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बारात घर की छत अचानक गिर जाने से मलबे में दबकर श्री देशवीर का दुःखद निधन हो गया था।
शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मंत्री अनिल कुमार ने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सरकारी सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से तुरंत बातचीत की और उन्हें पीड़ित परिवार को त्वरित राहत और सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव भी मौजूद रही।










Discussion about this post