लखनऊ। दिल्ली के लाल किले के पास बीते 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने सोमवार को लखनऊ में आरोपी डॉ. शाहीन के घर पर छापा मारा। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में फरीदाबाद से गिरफ्तार की गईं डॉ. शाहीन फिलहाल NIA की हिरासत में हैं। NIA ने लखनऊ के अलावा कश्मीर घाटी में भी कई जगहों पर छापेमारी की है।
सुबह 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई-
यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि NIA की टीम सोमवार तड़के करीब 6 बजे डॉ. शाहीन के घर पहुँची। टीम के साथ यूपी एटीएस और स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। इस दौरान टीम ने शाहीन के पिता सईद अंसारी और बड़े भाई शोएब से घंटों तक गहन पूछताछ की।
अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त-
घर की तलाशी के दौरान NIA को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं। माना जा रहा है कि ये चीजें जांच में महत्वपूर्ण सुराग दे सकती हैं।
पहली बार NIA ने मारा छापा-
NIA ने पहली बार लखनऊ में डॉ. शाहीन के आवास पर छापेमारी की है। इससे पहले भी जम्मू कश्मीर पुलिस, यूपी एटीएस और स्थानीय पुलिस शाहीन के परिवार से पूछताछ कर चुकी थी, लेकिन इस बार NIA ने खुद मोर्चा संभाला।
इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई-
NIA की इस कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। शाहीन के घर की तरफ जाने वाली गलियों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था, जिससे आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई। इस घटना से इलाके के लोग काफी हैरान और चिंतित थे।
एनआईए इस मामले में गहराई से जांच कर रही है।










Discussion about this post