लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर 22 हजार भर्तियाँ निकाली जाएँगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इन भर्तियों से संबंधित विज्ञापन इसी दिसंबर माह में प्रकाशित किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती-
यह भर्ती प्रक्रिया कई अलग-अलग पदों के लिए होगी, जिनमें शामिल हैं:
1.आरक्षी नागरिक पुलिस
2.आरक्षी पीएसी
3.आरक्षी विशेष सुरक्षा बल
4.आरक्षी पीएसी महिला
5.आरक्षी पी०ए०सी० सशस्त्र पुलिस
6.जेल वार्डर
7.घुड़सवार पुलिस
वेबसाइट पर रखें नज़र-
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से संबंधित सभी जानकारियों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें। दिसंबर में विज्ञापन जारी होने के बाद, भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।










Discussion about this post