शामली। जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में हुई एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी महिला के पति के बहनोई तथा बहन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और न्याय की गुहार लगाई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टोडा में 26 जुलाई को नेहा नामक एक महिला की जहर देकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नेहा के मायके पक्ष की ओर से उसके पति दिनेश पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम टोड़ा, पति के बहनोई सत्येंद्र पुत्र रनवीर निवासी सिसौली, नेहा की ननंद तथा सास के खिलाफ जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी।
पुलिस द्वारा इस मामले में नेहा के पति को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन दूसरे आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। आज ग्राम गढी नौआबाद के ग्रामीणों ने शामली में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।











Discussion about this post