मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनों लोग बुजुर्ग दंपत्ति के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह पूरी घटना 18 अप्रैल की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के कई लोग एकजुट होकर बुजुर्ग दंपति के घर के बाहर पहुंच गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दंपति को पीटा जा रहा है, लेकिन मौके पर किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।










Discussion about this post