मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने बुधवार को सर्किट हाउस और तहसील मवाना में महिला जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को महिला उत्पीड़न और अन्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में हुई जनसुनवाई में पुलिस से संबंधित कुल 14 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। उसके बाद तहसील मवाना में आयोजित जनसुनवाई में छह प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई के उपरांत डॉ. हिमानी अग्रवाल ने मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं खुलकर अपनी बात रखें और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी संबंधित विभाग तत्परता से कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, मवाना के उप जिलाधिकारी दीपक माथुर, महिला थाना एवं एएचटीयू थाना प्रभारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर खुशबू शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।











Discussion about this post