सीबीआई ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान रोहित मौर्य के रूप में हुई है। यह उस गिरोह का सदस्य था जो जापानी नागरिकों को निशाना बनाता था। सीबीआई साइबर अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन चक्र-V’ चला रही है।
इसके तहत सीबीआई ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 19 शहरों में छापेमारी की। इस दौरान छह आरोपी गिरफ्तार किए गए। यूपी से गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से तीन वाराणसी और एक अयोध्या से पकड़ा गया है। वाराणसी से पकड़े गए आरोपियों में शुभम जायसवाल, विवेक राज और आदर्श कुमार शामिल हैं।











Discussion about this post