लखनऊ : राजधानी लखनऊ में अलग-अलग कमेटियों ने चांद देखने का दावा किया है जिसके आधार पर सोमवार को ईद का त्योहार मनाने की घोषणा की गई है।
लखनऊ में चांद कमेटियों ने चांद देखने का दावा किया है। जिसके आधार पर कल ईद का त्योहार मनाए जाने की घोषणा कर दी गई है। लखनऊ में शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने चांद दिखने की तस्दीक की।
ईद उल फित्र की नमाज की बड़ी जमाम ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में अदा की जाएगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने कहा, ऐशबाग ईदगाह में इस साल भी ईद की नमाज में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था रहेगी। ईदगाह स्थित तैयब हाल में महिलाएं नमाज अदा करेंगी।










Discussion about this post