मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने मंगलवार को कैंप कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” वन महोत्सव कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कमिश्नरी गेट के बाहर से पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा, “एक पेड़ मां के नाम लगाना न सिर्फ एक भावनात्मक पहल है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।”
इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग वंदना फोगाट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, एनवायरमेंट क्लब की टीम, एनसीसी कैडेट्स, स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। रैली और पौधरोपण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और वृक्षारोपण को सामाजिक आंदोलन बनाना है।











Discussion about this post