जलालाबाद। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। गांव चंदनमल के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने थाना भवन में शिकायत दी। जिस पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। चंदेनामाल के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के साथ ही स्वर्ण समाज तमाम महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा था। इसे लेकर क्षेत्र के स्वर्ण समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल थानाध्यक्ष बिजेन्द्र रावत से मिला व उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लोगों का कहना है कि उक्त युवक द्वारा पूर्व में भी इसी प्रकार से अपमानजनक टिप्पणी की जा चुकी है, समझाने पर भी वह नहीं मान रहा। तहरीर के बाद उक्त युवक विकास को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।











Discussion about this post