फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को चर्चित पीपीएस अधिकारी अनुज चौधरी ने एएसपी ग्रामीण के पद पर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवांगतुक अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी ने अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है।
एएसपी चौधरी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अपराध तथा अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पूर्व एएसपी अनुज चौधरी संभल में अपनी तैनाती के दौरान अपनी सख्त कार्यशैली को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। यही कारण है कि उनकी तैनाती जनपदवासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।










Discussion about this post