मुजफ्फरनगर। जनपद के कई इलाकों में 22 अगस्त 2025 (बृहस्पतिवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गांधी कालोनी स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी आदर्श कालोनी फीडर पर RDSS योजना के अंतर्गत बेयर कंडक्टर को एबी केबिल में बदले जाने का कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के चलते सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे आदर्श कालोनी, गंगा विहार, देवपूरम, विश्वकर्मा चौक और पालीवाल बाग क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।
इसके अतिरिक्त, इसी दिन गांधी कालोनी और पचेड़ा रोड क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 33 केवी के विद्युत पोलों की शिफ्टिंग की जाएगी। यह कार्य सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगा, जिस कारण इन क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

Discussion about this post