मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के टांडा माजरा गांव में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दो किन्नर घायल हो गए।
घटना के बाद घायल किन्नरों ने सीएससी बुढाना पहुंचकर उपचार कराया। घायल किन्नर हिना ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ लोग लिंग परिवर्तन कर किन्नर बने हैं और बुढाना क्षेत्र में जबरन घुसकर बधाई मांगते हैं। हिना के अनुसार, तनु इमराना उर्फ इमरान — जो कि तीन बच्चों का पिता है — और कन्नू व हबीबुर रहमान ने लिंग परिवर्तन कराया है और वही लोग विवाद की जड़ बने।
हिना ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने अपने साथ लड़कों को लाकर न सिर्फ गाली-गलौच की, बल्कि चाकू से हमला भी किया। उन्होंने बताया कि जान बचाने के लिए हाथ से वार रोका, जिससे हाथ में गंभीर चोट आ गई।
इस विवाद के पीछे प्रमुख कारण बधाई मांगने के अधिकार को लेकर था। हिना ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में यह मुद्दा लगातार तनाव का कारण बन रहा है, वहीं स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।










Discussion about this post