Thursday, April 9, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

एक धमाका… और मातम में बदल गईं हंसते-खेलते परिवार की खुशियां, पढ़ें दर्दनाक मंजर

गांव रसूलपुर धतरा निवासी सुभाष ने बताया कि हादसा देखते ही एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस तो नहीं पहुंची लेकिन पुलिस पहुंच गई। जो लोग जिंदा थे उन्हें लेकर पुलिस जिला अस्पताल चली गई और जिन लोगों के शव भी क्षत विक्षत हो गए थे उनके लिए एंबुलेंस का इंतजार किया। जब 108 एंबुलेंस पहुंची तो शव ग्रामीणों ने रखवाए।

admin by admin
November 28, 2025
in उत्तर प्रदेश
एक धमाका… और मातम में बदल गईं हंसते-खेलते परिवार की खुशियां, पढ़ें दर्दनाक मंजर
0
SHARES
239
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। हम गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीक ही टहल रहे थे। अचानक तेज आवाज आई और धुआं से उठता दिखा। मौके पर पहुंचे तो धुआं ही धुआं दिख रहा था। करीब पहुंचे तो ऑल्टो कार और पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। पिकअप में भरी सब्जी बिखरी पड़ी। ऑल्टो कार में कुछ लोग दर्द से कराह रहे थे और कुछ सड़क पर पड़े थे। यह देखकर सभी का दिल दहल गया। यह बात हादसे के पहले चश्मदीद सुभाष ने बताई है।

गांव रसूलपुर धतरा निवासी सुभाष ने बताया कि हादसा देखते ही एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस तो नहीं पहुंची लेकिन पुलिस पहुंच गई। जो लोग जिंदा थे उन्हें लेकर पुलिस जिला अस्पताल चली गई और जिन लोगों के शव भी क्षत विक्षत हो गए थे उनके लिए एंबुलेंस का इंतजार किया। जब 108 एंबुलेंस पहुंची तो शव ग्रामीणों ने रखवाए।

ग्रामीणों ने बताया कि ऑल्टो कार को देखकर लग रहा है कि 100 से ज्यादा स्पीड से हादसा हुआ है। ऑल्टो के साथ पिकअप गाड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसा गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। क्रेन से वाहनों को घटनास्थल से हटा दिया गया है।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

नामकरण में शामिल होकर लौट रहा था परिवार-
रोहित के छोटे भाई डेविड की पत्नी अमरवती ने तीसरी बेटी को जन्म दिया है। बृहस्पतिवार को उसका नामकरण का कार्यक्रम तय हुआ तो रोहित पूरे परिवार के साथ बहन, भाभी और भांजे को अपनी कार से लेकर गांव बिसारू पहुंच गए थे। दोपहर में दावत का कार्यक्रम किया गया। एक साथ पूरा परिवार रहा तो खुशियां ही खुशियां छाई रहीं। शाम को करीब छह बजे के बाद रोहित आदमपुर जाने के लिए निकले थे। पूरी कार में आठ लोग सवार थे। गांव बिसारु से करीब 12 किलोमीटर दूर रसूलपुर धतरा में हादसे का शिकार हो गए। जो खुशियों का माहौल था वह गम के माहौल में बदल गया।

जयवंती की आंखों से पहले निकले आंसू, फिर पथरा गईं-
रोहित अपने भाइयों में सबसे बड़े हैं। गांव बिसारु में मां जयवंती छोटे बेटे डेविड के साथ रहती हैं। रोहित और सुनील अपने परिवार के साथ महीने में दो से तीन चक्कर जयवंती की खातिर लगाते हैं। जयवंती को जब पता चला कि उनके बेटे, बेटी, बहू, पोता-पोती और नाती हादसे की चपेट में आ गए हैं तो वह रोने लगी थीं। बाद में उनको किसी ने बताया कि छह लोगों की मौत हो गई है तो उनकी आंखें पथरा गईं। गांव के लोगों ने उनको किसी तरह संभाला है।

देववती अपने पीछे छोड़ गईं तीन बच्चे-
देववती रोहित की बड़ी बहन थीं। उनके दो बेटे उमेश, गौरव और एक बेटी दामिनी है। देववती रोहित के साथ कार में सवार होकर नामकरण के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थीं। लौटते समय हादसे में जान गवां बैठीं। बच्चे मां की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे तो रो रोकर बुरा हाल हो गया।

सुनील ने पत्नी को भेजा, खुद करते रहे घर की रखवाली-
रोहित के छोटे भाई सुनील की पत्नी गीता की भी इस हादसे में जान गई है। गीता के पास कोई बच्चा नहीं था। नामकरण की दावत में शामिल होने के लिए वह रोहित के परिवार के साथ ही चली गई थीं। सुनील जिला अस्पताल पहुंचे तो परिवार के छह सदस्यों के शव देखकर बिलख पड़े। रोते हुए बताया कि वह घर पर रखवाली के लिए रह गए थे। पत्नी को भेज दिया था। वह वक्त को कोसते हुए दिखाई दिए।

यह है मामला-
हयातनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की शाम सब्जी से भरी पिकअप तेज रफ्तार के कारण सामने से आ रही ऑल्टो कार से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में सराफ की पत्नी, बेटा-बेटी, भाभी, बहन, भांजा शामिल हैं। सराफ और एक बेटे की हालत गंभीर है। पिकअप चालक व हेल्पर भी घायल हैं। गंगा एक्सप्रेसवे पर अनधिकृत रूप से वाहनों की घुसपैठ और तेज रफ्तार हादसे का कारण माना जा रहा है।

ShareTweetSend
Previous Post

ग्रामीण में तो लोगों को पता ही नहीं… ‘सिर्फ एक महीने में संभव नहीं! देखे SIR को लेकर क्या बोले शिवपाल यादव ?

Next Post

हैरान करने वाला खुलासा: जांच में फेल हुआ पतंजलि का घी, लगा ₹1.40 लाख का जुर्माना

Next Post
हैरान करने वाला खुलासा: जांच में फेल हुआ पतंजलि का घी, लगा ₹1.40 लाख का जुर्माना

हैरान करने वाला खुलासा: जांच में फेल हुआ पतंजलि का घी, लगा ₹1.40 लाख का जुर्माना

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मेरठ: बुर्का पहनी महिला को KISS कर भागा था सुहेल, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक, बोला- मुझसे गलती हो गई…

मेरठ: बुर्का पहनी महिला को KISS कर भागा था सुहेल, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक, बोला- मुझसे गलती हो गई…

11 months ago
मुजफ्फरनगर के मेजेडा में टोल वसूली के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, भाकियू ने किया धरने का ऐलान

मुजफ्फरनगर के मेजेडा में टोल वसूली के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, भाकियू ने किया धरने का ऐलान

10 months ago
ट्रंप की टैरिफ धमकी का समाधान ढूंढने में जुटा भारत, 2 अप्रैल से पहले हो सकती है अलग डील

ट्रंप की टैरिफ धमकी का समाधान ढूंढने में जुटा भारत, 2 अप्रैल से पहले हो सकती है अलग डील

1 year ago
बरेली में सपा डेलीगेशन की नो एंट्री! माता प्रसाद हाउस अरेस्ट, संभल में सांसद बर्क के घर के बाहर पुलिस

बरेली में सपा डेलीगेशन की नो एंट्री! माता प्रसाद हाउस अरेस्ट, संभल में सांसद बर्क के घर के बाहर पुलिस

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In