खतौली। थाना खतौली के ठीक पीछे स्थित मोहल्ला मित्तूलाल, पुरानी तहसील में हौसला बुलंद चोरों ने बुधवार को दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर से लगभग 52 हज़ार रुपये नगद और करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान चोरी करके ले गए।
जानकारी के अनुसार पीड़ित विशु अरोड़ा पुत्र वेदप्रकाश अरोड़ा सुबह अपनी बेकरी पर चले गए थे, वहीं उनकी पत्नी सोनिया बच्चों को स्कूल भेजने के बाद खुद सेंट थॉमस स्कूल पढ़ाने चली गईं। दोपहर में सोनिया के लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी से नकदी और जेवरात गायब थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना से गुस्साए मोहल्लेवाले भाजपा नेता मदन छाबड़ा के नेतृत्व में थाने पहुंचे और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल दिनेश चन्द्र बघेल ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।










Discussion about this post