मुज़फ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के भुम्मा गांव में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुए इस झगड़े में लाठी-डंडे, पत्थर और अवैध हथियारों का प्रयोग हुआ। इस दौरान हुई फायरिंग में 65 वर्षीय मेहकार पुत्र करन सिंह की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मीरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से जुड़े हैं। रात को कहासुनी के बाद मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें मेहकार की गोली लगने से मौत हो गई। अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके पर जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।










Discussion about this post