मुजफ्फरनगर । चरथावल थाना इलाके के बिरालसी गांव में खेत की मेडबंदी और चकरोड को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। यह विवाद गाली-गलौज से शुरू होकर देखते ही देखते हाथापाई और फिर मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर होते दिखाई दे रहे हैं।
पूरा मामला किसान उत्तम और राजकुमार के बीच हुआ विवाद था, जिसमें खेत की मेडबंदी और चकरोड को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। पहले गाली-गलौज का दौर चला, फिर देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गन्ने से वार किए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एक किसान ने हमला करने की नीयत से फावड़ा उठाया। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे एक और बड़ा हादसा टल गया। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच जमकर गुत्थमगुत्था हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग चोटिल हो गए।











Discussion about this post