शामली। रेलवे स्टेशन पर आम खरीदते समय हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आम विक्रेता से हुई कहासुनी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार गढ़ी रामकौर निवासी युवक प्रवेश कुमार को छह लोगों ने मिलकर बुरी तरह पीट दिया। घटना के समय वह अपनी बहन को स्टेशन छोड़ने आया था। विवाद आमों की गुणवत्ता को लेकर हुआ।
गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे प्रवेश स्टेशन पर एक आम विक्रेता से आम खरीद रहा था। इस दौरान उसे आम खराब लगने पर उसने आपत्ति जताई। इस बात पर फल विक्रेता ने दूसरे वर्गीय लोगों के साथ मिलकर पहले गाली-गलौज और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
प्रवेश को लहूलुहान हालत में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया और दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया। बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।











Discussion about this post