मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भगवतपुरा में गली नंबर छह में पांच महीने की बच्ची का भ्रूण मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने भ्रूण को दफना दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, मगर अब तक यह पता नहीं चला कि भ्रूण किसने और क्यों फेंका है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि भगवतपुरा गली नंबर छह में रविवार सुबह एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के बाहर नाले के किनारे बच्ची का भ्रूण मिला। कुछ लोगों ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने की बात कही तो कुछ पुलिस को बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान लोग भ्रूण को एक प्राइवेट डाॅक्टर के पास भी ले गए। जांच कर डाॅक्टर ने उसे मृत बताया। पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ लोगों ने उसे दफना दिया। कुछ लोगों का कहना था कि नवरात्र जैसे दिनों में बच्ची के साथ ऐसा कृत्य ठीक नहीं है। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई जाए। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की छानबीन से भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।











Discussion about this post