मेरठ। पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को मेरठ के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
मंत्री के साथ मौजूद समर्थकों और नमाजियों के साथ पूरे परिसर में सादगी और सौहार्द का माहौल रहा। किसी भी संभावित भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने RAF और पुलिस बल को मौके पर तैनात किया था।
पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन को आज यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के अलावा मेरठ में शहरकाजी प्रो. सालिकीन सिद्दीकी के यहां खाने पर जाना था। दोपहर 1 बजे मंत्री शहरकाजी के घर पुराने शहर में पहुंचे। इसके बाद जामा मस्जिद में उन्होंने नमाज अदा की।
गलियां संकरी होने के कारण पूर्व मंत्री को यहां पैदल चलकर मस्जिद तक जाना पड़ा। नमाज पढ़ने के बाद वह दोबारा शहरकाजी के घर लंच पर गए। मस्जिद में सपा नेता आदिल चौधरी सहित सपा के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी थे।
शहनवाज हुसैन ने इस दौरान उनसे भी मुलाकात की। इस दौरान मीडियाकर्मी मस्जिद में पहुंचे तो शाहनवाज हुसैन ने फोटो क्लिक कराने से इनकार कर दिया।











Discussion about this post