बिजनौर। बिजनौर जिले के प्रभारी मंत्री पर टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग करने की धाराओं में चालान कर उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, गिरफ्तारी के विरोध में ग्राम प्रधानों ने धरना शुरू कर दिया है।
शनिवार को नाटक के घटनाक्रम के बीच नजीबाबाद तहसील प्रशासन और पुलिस ने जलपुर गुदर के ग्राम प्रधान पति हिमांशु राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है बताया कि हिमांशु राजपूत ने जिले के प्रभारी मंत्री के खिलाफ कोई ट्वीट किया था इसके अलावा कोई अवैध टिप्पणी भी की थी।
बता दें कि पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन की युवा बैंक के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से निकलने के लिए अभियान छोड़ा था जिसमें हिमांशु राजपूत ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी हिमांशु राजपूत सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए और प्रभारी मंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम टिप्पणी की गई।
हालांकि मामले में दिगंबर सिंह के खिलाफ तो कोई कार्रवाई करने की प्रशासन की हिम्मत नहीं हुई लेकिन प्रधान पति हिमांशु राजपूत को गिरफ्तार करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत देने के बजाय जेल भेज दिया गया उधर ग्राम प्रधानों को जब इसका पता लगा तो वह देखत रहो करना यह बात तहसील पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।











Discussion about this post