शामली। शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के माजरा रोड स्थित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के खाद गोदाम में किसानों से ठगी का मामला सामने आया है। इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों को खाद के फटे हुए कट्टे दिए जा रहे हैं। इन कट्टों का वजन निर्धारित मात्रा से कम है, लेकिन पैसा पूरा वसूला जा रहा है।
गोदाम में खाद के कट्टों का वजन करने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी नहीं मिला। जांच में पता चला कि कांटा दूसरे गोदाम में पड़ा धूल फांक रहा है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। विरोध करने पर उन्हें और देरी का सामना करना पड़ता है।
केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजना के तहत बनाए गए इस गोदाम में अधिकारियों की मनमानी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर खाद न मिलने से फसलें बर्बाद होने का खतरा बना रहता है। किसान अपनी फसल बचाने के लिए मजबूरी में इस धोखाधड़ी को सहन कर रहे हैं।











Discussion about this post