मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद के जिला न्यायाधीश आशीष गर्ग का सोमवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ कुछ दिन पहले उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। बताया जा रहा है कि वह शौचालय में थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर के मूल निवासी थे। उन्होंने यहीं वकालत की शुरुआत की थी।
आशीष गर्ग न्यायपालिका में एक अनुभवी और सम्मानित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से न्यायिक बिरादरी में शोक की लहर फैल गई है। कोर्ट परिसर में भी शोक का माहौल है और कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा न्यायिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला जज आशीष गर्ग के कार्यकाल को न्यायप्रियता, ईमानदारी और निष्पक्षता के लिए याद किया जाता रहेगा। उनके आकस्मिक निधन से न्यायिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा है। प्रशासन की ओर से भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया है।










Discussion about this post