बागपत। बागपत की युवती की मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हत्या कर दी गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मचा गया। युवती के परिजनों ने मध्यप्रदेश के युवक पर ही अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
हरियाणा के कुंडली से लापता हुई बिनौली थाना क्षेत्र के गढ़ीदुल्ला गांव की एक युवती का शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मिला है। मृतका सीमा (20) पुत्री ऋषिपाल गांव से दसवीं की पढ़ाई करने के बाद करीब दो साल पहले हरियाणा के कुंडली में अपने चाचा राजू के यहॉ रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नाैकरी करने लगी।
मृतका के भाई सोनू कुमार ने बताया उसकी बहन सीमा वहां से अचानक लापता हो गई। उन्होंने उसे काफी तलाश किया पता नहीं चलने पर उसने बीती 19 जनवरी को सोनीपत के कुंडली थाने पर अपनी बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई।
सोनू ने बताया गत तीन दिन पहले मध्य प्रदेश ग्वालियर के इंद्र गंज थाना पुलिस पुलिस का उनके पास फोन आया। उन्होंने उन्हें यहां एक किराये के मकान में सीमा नाम की युवती का शव मिला होने की जानकारी दी। इस पर पिता ऋषिपाल, मां संतोष और अन्य परिवार के लोग ग्वालियर पहुचे और शव की पहचान बेटी सीमा के रूप में की।
परिजनों ने ग्वालियर पुलिस को बताया कि कुंडली की प्राइवेट कंपनी में सीमा के साथ मध्य प्रदेश जिला मुरैना का एक युवक दीपक काम करता था। उन्होंने उस पर ही उसे अगवा कर यहां लाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
ग्वालियर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सीमा के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजन सोमवार की सुबह उसके शव को लेकर गढ़ीदुल्ला गांव में पहुचे तो परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल था। परिजनों और ग्रामीणों ने बागपत पुलिस प्रशासन से कारवाई कराने की मांग की है।











Discussion about this post