नई दिल्ली। दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। यहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी सरकार का सबसे बड़ा वादा पूरा करने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार ‘महिला समृद्धि योजना’ शुरू करने का ऐलान कर सकती है। इस योजना के तहत राजधानी दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली बीजेपी इस खास मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक भव्य सम्मेलन आयोजित करने जा रही है, जिसमें राजधानी की 5000 महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
दिल्ली महिला 2500 रुपये योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सरकार का मानना है कि इस आर्थिक मदद से महिलाओं की आजीविका में सुधार आएगा और वे अपनी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगी।
सूत्रों के मुताबिक इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर तबके से आती हैं। इस योजना को लेकर दिल्ली की महिलाओं में काफी उत्साह है और वे इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मान रही हैं। अब 8 मार्च का दिन दिल्ली की महिलाओं के लिए बेहद खास होने वाला है, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उनके जीवन में आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में बड़ा ऐलान करने जा रही हैं।











Discussion about this post