लखनऊ। यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो रही है। अगले कुछ घंटों में कई जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल में वाराणसी से सटे सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
इस दौरान झोकेंदार तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा झोकें के साथ 50 किमी/घंटा चलने की संभावना है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्नदाब यूपी में अपना प्रभाव दिखाने लगा है। इससे पूरे प्रदेश में व्यापक बारिश होगी। करीब 50 जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान है। कई जगह भारी बारिश हो सकती है। इसकी शुरुआत सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत पूर्वी दक्षिणी जिलों से होगी। इसके बाद कानपुर, लखनऊ, अयोध्या समेत कई जिलों में 25 से 26 के बीच बारिश होगी। यह निम्नदाब का क्षेत्र यूपी में मानसून को फिर से सक्रिय कर देगा।
इन जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
झोकेंदार तेज हवाएँ (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में।











Discussion about this post