इंदौर : सोनम रघुवंशी ने पति राजा को मारने के लिए जो खौफनाक साजिश रची, उससे पूरा देश हैरान है। 11 मई को राज रघुवंशी से शादी करने वाली सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग ले जाकर पति को मारने की साजिश रची और 23 मई को अपने इस प्लान को अंजाम दिया। 2 जून को राजा का शव मिला और 9 जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ ली गई। इस बीच बुधवार को मेघालय में राज कुशवाहा और सोनम का आमना सामना कराया गया जिसके बाद सोनम टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। ऐसे में ये केस बिल्कुल साफ हो गया। इस बीच ये जान लेते हैं कि इस पेचीदा केस को सॉल्व करने वाले अधिकारी है कौन और कड़ियों से कड़ियां जोड़कर आरोपियों तक पहुंचा गया।
इस मामले को सुलझाने वाले पुलिस अधिकारी का नाम विवेक सायम हैं जो पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक हैं। जब राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के परिवारवाले मेघालय पुलिस पर जांच ठीक से ना करने का आरोप लगा रहे थे उसी दौरान एसीपी विवेक सायम और उनकी टीम इस केस की परतें खोलने में लगी हुई थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक 2 जून को राजा का शव मिला था और 3 जून को ही मेघलाय पुलिस को शक हो गया था कि हत्या के इस केस में सोनम भी शामिल हो सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक विवेक सायम ने बताया कि पहले हमें लगा था कि इंदौर का ये कपल लापता हो गया है इसलिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें पहले से ही तलाश कर रही थीं। पुलिस पहले इस केस को दुर्घटना समझ रही थी लेकिन 2 जून को जब राजा का शव मिला तब पुलिस को यकीन हो गया कि ये हत्या का मामला है। इसके बाद एक एसआईटी का गठन किया गया, सोनम के कॉल डिटेल से लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ तक, हर सबूत इकट्ठा किया गया और सात दिनों के अंदर इस केस को क्रैक कर लिया गया। इस दौरान दो टीमें भी बनाई गईं जिन्हें इंदौर औऱ उत्तर प्रदेश भेजा गया जहां से उन्होंने राज कुशवाहा समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अधिकारी के मुताबिक सोनम की गिरफ्तारी से पहले रविवार रात को पुलिस ने राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया था। सोनम को इस बात का पता चल गया था जिसके बाद प्रेशर में आकर उसने भी सरेंडर कर दिया।
विवेक सायम ने बताया कि रघुवंशी का शव खाई से बाहर निकालने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने उसके सिर पर दो कट के निशान देखे थे एनईआईजीआरआईएचएमएस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतक के सिर पर दो गहरे घाव हैं – एक पीछे और एक सामने है। शव के पास एक खून से सना चाकू भी मिला, जो अपेक्षाकृत नया लग रहा था। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई. नोंग्रांग ने सोमवार को इस चौंकाने वाले अपराध का विवरण बताते हुए कहा कि इस महिला की तलाश के लिए तीन राज्यों में तलाश अभियान चलाया गया था। वहीं इस ऑपरेशन को ऑपरेशन हनीमून नाम दिया गया था।
हनीमून मनाने के लिए राज्य में आए रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा में लापता हो गए थे। दो जून को रघुवंशी शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। सोनम सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आई और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।











Discussion about this post