लखनऊ। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन किया। इस दौरान मुरादाबाद की रहने वाली वच्छी नाम की एक बच्ची अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंची। फरियाद सुनते हुए जब मुख्यमंत्री इस बच्ची के पास पहुंचे तो सबसे पहले उसका हाल पूछा। फिर उसका भी प्रार्थना पत्र लिया और पढ़ा।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाची से पूछा तू, स्कूल नहीं जाना चाहती है। इस पर बच्ची ने कहा कि ‘नहीं, मैं स्कूल जाना चाहती हूं। मैं यह कह रही हूं कि आप स्कूल में मेरा एडमिशन करा दो’। इस पर मुख्यमंत्री ने पूछा, किस क्लास में… 10वीं या 11वीं में? बच्ची ने तपाक से उत्तर दिया- अरे, मुझे नाम नहीं पता। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद को प्रार्थना पत्र सौंपा। कहा कि इस बच्ची का एडमिशन हर हर हाल में कराओ।
मुरादाबाद से आई वाची ने बताया कि मैं सीएम योगी से मिलकर आई हूं। मैंने उनसे कहा कि मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दें। इस पर उन्होंने कहा कि मैं करवा दूंगा। इसके बाद कहा कि सीएम ने मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दी।










Discussion about this post