बरेली : सोशल मीडिया पर दो दिन में ही लगातार कई वीडियो सामने आए हैं जिनसे हैदरी दल का नाम चर्चा में आया है। यह पार्कों में जाकर उन लड़कियों से सवाल दागते हैं जो दूसरे समुदाय के लड़कों के साथ मिल जाती हैं।
दो दिन से कथित हैदरी दल के लोग अपने समुदाय की लड़कियों से पूछताछ कर आईडी मांगते नजर आ रहे थे। ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिये शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर दो दिन में ही लगातार कई वीडियो सामने आए हैं जिनसे हैदरी दल का नाम चर्चा में आया है। यह पार्कों में जाकर उन लड़कियों से सवाल दागते हैं जो दूसरे समुदाय के लड़कों के साथ मिल जाती हैं।
समूह के लड़के उनका नाम पता पूछकर वीडियो बनाते हैं और फिर दूसरे समुदाय के युवक के साथ आने पर युवती को डांट लगाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं। एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक्स पर वीडियो डालकर हैदरी दल पर कार्रवाई की मांग की थी। अब पुलिस की ओर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।











Discussion about this post