मेरठ। मेरठ में थाना देहली गेट पुलिस ने 20 पव्वे देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आज देहली गेट थाना पुलिस ने अरमान पुत्र अकरम निवासी गली नंबर 3 श्यामनगर एसटीडी वाली गली, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ, उम्र 26 वर्ष को दोपहर 12.40 बजे गिरफ्तार किया है।
उसके पास से तलाशी लेने पर 20 पव्वे देशी शराब मिस इंडिया मार्का बरामद हुई है। इस सम्बन्ध में थाना देहली गेट आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो रात में शराब की तस्करी करता है। आसपास के लोग उससे कम दामों में शराब की खरीदारी करते हैं।











Discussion about this post