बालैनी। क्षेत्र के एक गांव में किराना दुकान चलाने वाले वृद्ध ने किशोरी के फोटो एडिट कर उसे ब्लैकमेल किया। इसके बाद फोटो वायरल कर दिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुकानदार नरेश को गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने किरयाना की दुकान कर रखी है और वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया है। आरोप लगाया कि बुजुर्ग दुकानदार नरेश कुमार दुकान में आने वाली युवतियों और किशोरियों के फोटो खींचकर एडिट कर देता। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल भी करता है। उसकी बात नहीं मानने पर एक किशोरी के फोटो वायरल कर दिए। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन इससे पहले ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल ले आई।
पुलिस की जांच में आरोपी के फोन में कई युवतियों और किशोरियों के 50 से अधिक अश्लील फोटो मिले। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।











Discussion about this post