मुज़फ़्फ़रनगर। रामपुरम क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सना राजपूत द्वारा संचालित कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कादिर राणा ने किया। इस सेंटर में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी।
पूर्व सांसद कादिर राणा ने इस अवसर पर कहा कि यह काम कठिन है और उन्होंने छात्र एवं नागरिकों से अपील की कि वे बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की मदद करें। उन्होंने बताया कि एक BLO पर 800 से 900 फॉर्म आने के कारण कार्यभार बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जो वोटर कार्ड में नाम हैं, वही फॉर्म भरें और BLO पर अनावश्यक दबाव न बनाएं। अधिकारी यदि कुछ समय बाद फॉर्म पूरा करने को कहें, तो उनकी बात मानें।
कादिर राणा ने यह भी कहा कि हर नागरिक के लिए जरूरी है कि वह अपना फॉर्म भरे और अपना डेटा तैयार करे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन करते हुए कहा कि घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन जो लोग मुज़फ़्फ़रनगर के हैं और लंबे समय से यहां रह रहे हैं, उनके साथ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की कि जिन लोगों ने 40-45 साल यहां निवास किया है, उनके कागज़ पूरे किए जाएं।
कंप्यूटर सेंटर की संचालिका सना राजपूत ने बताया कि सेंटर में बेसिक कंप्यूटर, टाइपिंग, टैली, ग्राफ़िक डिज़ाइन और एडवांस आईटी कोर्स निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के मार्ग में मजबूत आधार मिलेगा।










Discussion about this post