बागपत। शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने दहेज में तीन लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग की। इससे नाराज दुल्हन पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया तो दूल्हे पक्ष ने उन पर शादी का दबाव बनाया और धमकी भी दी। दुल्हन के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बिनौली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन माह पहले अपनी बेटी की शादी छपरौली क्षेत्र के युवक से तय की थी। बेटी की बरात बृहस्पतिवार को आनी थी। इसके लिए दुल्हन पक्ष के लोग तैयारियों में जुटे थे। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले दूल्हे पक्ष ने बिचौलिये के माध्यम से दहेज में तीन लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर दी और मांग पूरी नहीं होने पर निकाह से इंकार करने लगे।
इसका पता चलते ही दुल्हन के पिता ने निकाह कराने से इंकार कर दिया। उधर दोनों पक्षों के बीच बृहस्पतिवार को हुई पंचायत देर रात तक चलती रही, इसमे दोनों पक्षों के बीच हुए लेनदेन वापस कराया गया। वहीं पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।











Discussion about this post