मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की 10वीं और 12वी की कक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में 10वीं कक्षा में अमर नायक राहुल सिंह स्कूल शाहपुर की छात्रा दिशा ने जिला टॉप किया। भागवंती स्कूल की छात्रा दिव्यांशी यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया।
12वीं के नतीजों में एमडीएस विद्या मंदिर मिल मंसूरपुर की छात्रा अवनी सैन ने जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर किसान इंटर कॉलेज खरड़ के लव गर्ग रहे, जबकि तीसरे स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज बुड़ीनां कला की छात्रा दीपा रहीं।
सफल हुए छात्र-छात्राओं ने खुशी मनाई। प्रदेश की हाईस्कूल की मेरिट में जिले को 17वां स्थान मिला है। 29574 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 26119 उत्तीर्ण हुए। परिणाम 92.69 प्रतिशत रहा।
12वीं के नतीजों में जिले को 26वां स्थान मिला है। कुल 28149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 22867 ने परीक्षा पास की। परिणाम कुल 83.63 प्रतिशत रहा।
हाईस्कूल टॉप टेन मेरिट –
1. दिशा, 93.67 प्रतिशत, एएनएस इंटर कॉलेज शाहपुर
1. दिव्यांशी यादव, 93.67 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर
2 आलिशबा. 92.83 प्रतिशत, शिशु शिक्षा निकेतन खतौली
2. आयशा, 92.83 प्रतिशत, यूनिक इंटर कॉलेज खामपुर
3. साक्षी, 92.67 प्रतिशत, जनता इंटर कॉलेज भोपा
3. राधिका चौहान, 92.67 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर
3. अजका परवीन, 92.67 प्रतिशत, श्री प्राणनाथ इंटर कॉलेज पुरकाजी
4. वैष्णवी तायल, 91.83 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर
5. राघव, 91.50 प्रतिशत, लाला जगदीश प्रसाद, मुजफ्फरनगर
5. वंश कुमार, 91.50 प्रतिशत , लाला जगदीश प्रसाद, मुजफ्फरनगर
5. निवेदी, 91.50 प्रतिशत, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जड़ौदा
5. सूर्य प्रताप राठी, 91.50 प्रतिशत, एमडीएस विद्या मंदिर मंसूरपुर
6. अंशिका, 91.33 प्रतिशत, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जड़ौदा
7. परी पाल, 91.17 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर
7. मदीहा, 91.17 प्रतिशत, शिशु शिक्षा निकेतन खतौली
7. आदित्य, 91.17 प्रतिशत, हिमालयन हाईस्कूल तिसंग
8. सारा खान, 91.00 प्रतिशत, डीएवी इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर
8. रोहित कुमार, 91.00 प्रतिशत, डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली
8. अंतरा नामदेव, 91.00 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर
9. पायल कुमारी, 90.83 प्रतिशत, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरनगर
9. अंशी, 90.83 प्रतिशत, दयानंद आर्यवीर इंटर कॉलेज शाहपुर
9. शुभम, 90.83 प्रतिशत, राजकीय इंटर कॉलेज कवाल
10. उन्नति त्यागी, 90.67 प्रतिशत, राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा
10. वैशश्वी कश्यप, 90.67 प्रतिशत, शिशु शिक्षा निकेतन खतौली










Discussion about this post