बड़ौत। नगर के एक पब्लिक स्कूल के शिक्षक पर छात्रा को अश्लील मेसेज भेजने का आरोप है। छात्रा ने परिजनों को इस बारे में बताया तो बुधवार को स्कूल में शिक्षक की जमकर धुनाई की। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया।
छात्रा का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक ने प्रयोगात्मक परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने की बात कहकर उसके पास अश्लील मैसेज भेजा। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। मैसेज पढ़ने के बाद परिजन बुधवार को स्कूल में पहुंच गए। जहां पर उन्होंने शिक्षक की जमकर पिटाई की।
स्कूल प्रबंधन की ओर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को शांत किया। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी शिक्षक ने छात्रा के परिजनों से माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराने की बात कही। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि घटना को लेकर प्रबंधन ने शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में शिकायत करने से मना करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।











Discussion about this post