मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसौरा गांव में शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर स्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक के चेहरे और माथे पर गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रात में ही एसपी ग्रामीण और सीओ किठौर मौके पर पहुंच गए।
जिसौरा निवासी 32 वर्षीय माहिर पुत्र तहसीम गांव में मेडिकल स्टोर चलाते थे। रात करीब 12 बजे मेडिकल स्टोर बंद कर माहिर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक पर आए तीन हमलावरों ने रास्ता रोक लिया और माहिर के माथे पर गोली मार दी। दूसरी गोली भी चेहरे पर मारकर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक माहिर की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई।
एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, सीओ किठौर प्रमोद सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिवार से बातचीत की और शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा था।
एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस टीम को खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ।











Discussion about this post